मधुबनी, मई 14 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी, निज संवाददाता। जिले में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की उपस्थिति और प्रोफाइल अपडेट नहीं होने के मामले को हिन्दुस्तान द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। डीपीओ स्थापना की ओर से सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी कर 18 मई 2026 तक शिक्षक, छात्र और विद्यालय से संबंधित सभी सूचनाओं को अनिवार्य रूप से अद्यतन करने का निर्देश दिया गया है। जिसमें बताया गया है कि शिक्षा विभाग की सभी गतिविधियों की ऑनलाइन निगरानी के लिए एकीकृत सॉफ्टवेयर ई-शिक्षाकोष विकसित किया गया है। इसके माध्यम से सरकारी विद्यालयों, शिक्षकों और छात्रों से संबंधित रियल टाइम डाटा उपलब्ध कराया जा रहा है। लेकिन समीक्षा में पाया गया कि जिले के कई विद्यालयों में शिक्षक प्रोफाइल, छात्र विवरण और विद्यालय संबं...