भागलपुर, फरवरी 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता शिक्षा विभाग के ई-शिक्षाकोष एप पर छात्रों के डाटा अपलोड को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। जानकारी के अनुसार सरकारी विद्यालयों की ओर से जिले के कुल 36,486 छात्रों का गलत डाटा ई-शिक्षाकोष एप में दर्ज कर दिया गया है। इस गंभीर त्रुटि के चलते नए शैक्षणिक सत्र में हजारों छात्र छात्रवृत्ति, पोशाक, साइकिल समेत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं। यह गड़बड़ी सरकारी स्कूलों में नामांकित छात्रों के आंकड़ों की प्रविष्टि के दौरान हुई है। कई स्कूलों द्वारा छात्रों का नाम, कक्षा, आधार संख्या, बैंक खाता विवरण अथवा विद्यालय कोड सही तरीके से दर्ज नहीं किया गया, जिससे डाटा में असमानता पैदा हो गई। इसका सीधा असर छात्रों की पात्रता पर पड़ सकता है, क्योंकि योजनाओं का लाभ पूरी तरह ऑनलाइन सत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.