कटिहार, मार्च 15 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के करीब 1800 प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में इन दिनों वार्षिक परीक्षा का दौर जारी है। इस बार परीक्षा व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पहली बार कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए प्रश्न पत्र ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की पहल की गई है। शिक्षा विभाग की नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक विद्यालय को परीक्षा के दिन संबंधित कक्षा का प्रश्न पत्र ई-शिक्षा कोष पोर्टल से डाउनलोड करना पड़ रहा है। इसके बाद स्कूल स्तर पर प्रश्न पत्र की प्रिंटिंग कर विद्यार्थियों के बीच वितरित किया जा रहा है। इस व्यवस्था से प्रश्न पत्र के लीक होने की संभावना कम होने के साथ-साथ परीक्षा संचालन में एकरूपता भी सुनिश्चि...