सहारनपुर, मई 20 -- लखनोती रोड स्थित इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम शिवम एंटरप्राइजेज में चोरों ने रात के समय सेंध लगाकर लाखों रुपये की चोरी कर ली। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है। मोहल्ला गौरी निवासी शमीम पुत्र कल्लन ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 19 मई की रात अज्ञात चोर शोरूम का शटर तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने वहां खड़ी लिथियम बैटरी वाली करीब 27 हजार रुपये कीमत की एक स्कूटी और ई-रिक्शा की करीब 60 हजार रुपये कीमत की लिथियम बैटरी चोरी कर ली। इसके अलावा गल्ले में रखे करीब दो लाख रुपये भी निकाल ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- सहसपुर स्थित फैक्ट्री में टिन काटकर चोरी, तोड़फोड़ पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...