लखीमपुरखीरी, फरवरी 26 -- भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर ई-व्यापार के अनियंत्रित विस्तार के विरोध में व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सांसद उत्कर्ष वर्मा को सौंपा। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राम मोहन सोनी ने किया। ज्ञापन राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू लाल गुप्ता एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के निर्देश पर दिया गया। ज्ञापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की गई है कि ई-व्यापार के बढ़ते प्रभाव से छोटे एवं फुटकर व्यापारियों का व्यापार गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। व्यापार मंडल ने उल्लेख किया कि प्रतिस्पर्धा अधिनियम 2002 में प्रतिस्पर्धा-विरोधी गतिविधियों एवं प्रभुत्व के दुरुपयोग पर रोक का प्रावधान है, पर व्यवहार में प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। इसलिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयो...