ई-विद्या वाहिनी पोर्टल पर बच्चों की कम उपस्थिति चिंताजनक, विशेष अभियान चलाएं : उपायुक्त
पलामू, मई 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोमवार को शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं और स्कूलों की स्थिति की समीक्षा की। समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में छात्रवृत्ति, पोशाक वितरण, पाठ्य पुस्तक, मध्याह्न भोजन समेत कई महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति समीक्षा करते हुए उन्होंने ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर कई प्रखंडों में बच्चों की कम उपस्थिति पर चिंता जताई। साथ ही संबंधित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि कम इनरोलमेंट और उपस्थिति के पीछे स्थायी पलायन, बाल श्रम तथा शिक्षा के प्रति अभिभावकों की घटती रुचि जैसे कारण हो सकते हैं। यह भी पढ़ें- मदरसा और निजी वद्यिालयों के छात्रों का भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.