पाकुड़, अप्रैल 4 -- प्रखंड संसाधन केंद्र हिरणपुर में मासिक गुरुगोष्ठि का आयोजन बीईईओ सुधा कुमारी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। इस दौरान शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन को शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने, नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों का डेटा पोर्टल पर अपलोड करने, साथ ही ई-विद्या पोर्टल पर शिक्षकों एवं छात्रों की जानकारी अद्यतन रखने, आधार सीडिंग, पुस्तक वितरण तथा छात्र उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत मार्च 2026 तक उपस्थिति, अनाज उपयोग एवं राशि का प्रतिवेदन जमा करना अनिवार्य बताया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कृमि मुक्ति अभियान की साप्ताहिक रिपोर्ट देने का भी निर्देश दिया गया। बीईईओ सुधा कुम...