साहिबगंज, जून 13 -- मंडरो। प्रखंड संसाधन केंद्र मिर्जाचौकी (मंडरो) के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर छात्रों की उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले तीन दर्जन से अधिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा है। जारी पत्र में कहा गया है कि विभागीय निर्देशानुसार प्रतिदिन समय पर छात्रों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करना अनिवार्य है। समीक्षा के दौरान पाया गया कि 11 जून को कुछ विद्यालयों द्वारा छात्रों की उपस्थिति पोर्टल पर दर्ज नहीं की गई।इसे उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना तथा कार्य के प्रति लापरवाही माना गया है।पदाधिकारी ने संबंधित प्रधानाध्यापकों को दो दिनों के भीतर कारण स्पष्ट करने का निर्देश दिया है।समय पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी ह...