ई-विद्यावाहिनी ऐप में उपस्थिति दर्ज नहीं, तीन से मांगा गया स्पष्टीकरण
देवघर, जून 26 -- देवघर, प्रतिनिधि ई-विद्यावाहिनी ऐप में छात्रों की उपस्थिति दर्ज नहीं करने को लेकर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मोहनपुर ने तीन विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा है। इस संबंध में गुरुवार को पत्र जारी करते हुए संबंधित शिक्षकों को 24 घंटे के भीतर साक्ष्य सहित जवाब देने का निर्देश दिया गया है। जारी पत्र के अनुसार उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय चितरपोका मांझीटोला, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बंदरबोना तथा प्राथमिक विद्यालय बरमसिया-1 के प्रभारी प्रधानाध्यापकों द्वारा 25 जून को ई-विद्यावाहिनी ऐप में छात्रों की उपस्थिति दर्ज नहीं की गई। विभागीय स्तर से कई बार संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया गया, लेकिन संबंधित विद्यालयों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने इसे विभागीय आदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.