ई-वाहन खरीदने पर कर माफ होगा : मुख्यमंत्री
फरीदाबाद, जुलाई 28 -- चंडीगढ़, फरीदाबाद, सरसमल। हरियाणा सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। 30 लाख रुपये तक की ईवी खरीदने पर वाहन कर में सौ प्रतिशत छूट मिलेगी। यह निर्णय मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए कई अहम फैसलों में शामिल है, जिनका उद्देश्य ग्रीन मोबिलिटी, आवास, शिक्षा और नागरिक अधिकारों को मजबूत करना है। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के डीजल की खपत कम करने के आह्वान के अनुरूप राज्य सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 30 लाख रुपये तक कीमत वाले दो, तीन और चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के पंजीकरण पर वाहन कर पूरी तरह माफ रहेगा। 30 लाख रुपये से अधिक कीमत वाले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.