प्रयागराज, अप्रैल 1 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मध्य पूर्व में जंग के कारण पेट्रोल और गैस की बढ़ती समस्या का असर अब वाहन बाजार पर साफ दिखने लगा है। ईंधन संकट के बीच लोगों का रुझान तेजी से ई-वाहनों की ओर बढ़ गया है, लेकिन मांग बढ़ने से आपूर्ति पर भी सीधा असर पड़ा है। कई कंपनियों की सप्लाई कम हो गई है, जिसके चलते ग्राहकों को ई-स्कूटी और ई-बाइक के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। शहर के कई शोरूम में वाहन उपलब्ध न होने से ग्राहक मायूस होकर लौट रहे हैं।सिविल लाइंस स्थित चेतक शोरूम में मंगलवार दोपहर कई ग्राहकों को मनपसंद ई-स्कूटी नहीं मिल सकी। बुकिंग के तीन-चार दिन बाद डिलीवरी की जानकारी मिलने पर उन्हें निराशा हुई। शोरूम मैनेजर शरद यादव ने बताया कि पेट्रोल-गैस की समस्या बढ़ने से ग्राहकों का रुझान ई-वाहनों की ओर बढ़ा है। पहले जहां अधिकतम 200...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.