सिद्धार्थ, मई 22 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत संचालित पर ड्रॉप मोर क्रॉप उपघटक के तहत खेत तालाब योजना में वर्ष 2026-27 के लिए किसानों के चयन की प्रक्रिया अब ई-लॉटरी के माध्यम से पूरी की जाएगी। भूमि संरक्षण अधिकारी रवि शंकर पांडेय ने बताया कि योजना के लिए कृषि विभाग के दर्शन पोर्टल 1.0 पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले पात्र किसानों का चयन 22 मई को ई-लॉटरी के जरिए किया जाएगा। यह प्रक्रिया उप कृषि निदेशक, सिद्धार्थनगर की अध्यक्षता में सम्पन्न होगी। बताया कि जनपद के जिन किसानों ने खेत तालाब योजना के अंतर्गत आवेदन किया है, उन्हें निर्धारित तिथि पर दोपहर तीन बजे उप कृषि निदेशक कार्यालय में उपस्थित रहना आवश्यक है। किसानों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से ई-लॉटरी प्रक्रिया पूरी कर लाभार्थियों का चयन किया जा...