ई-लॉटरी से हुआ मदिरा की दुकानों का आवंटन
पीलीभीत, मार्च 23 -- पीलीभीत। जिले में ई-लॉटरी के जरिए 15 देशी और तीन कंपोजिट मदिरा दुकानों का आवंटन किया गया। डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह, एसपी सुकीर्ति माधव और आबकारी आयुक्त द्वारा नामित सदस्य एवं जिला आबकारी अधिकारी की मौजूदगी में गांधी सभागार में आवंटन किया गया। इस दौरान कुल 18 मदिरा दुकानों पर 105 आवेदन प्राप्त हुए। सर्वाधिक आवेदन 22 रमपुरा कपूरपुर के लिए प्राप्त हुए। जिला आबकारी अधिकारी ने बर्फ सिमुलेशन और रैंडमाइजेशन के साथ कंप्यूटर से दुकानों का आवंटन किया। सफल आवेदकों की सूची जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई। आवेदकों को आवंटन आदेश जारी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.