बस्ती, मई 5 -- बस्ती, निज संवाददाता। कृषि विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं सामान्य बीज वितरण, निःशुल्क दलहन एवं तिलहन बीज मिनीकिट एवं प्रसार कार्यक्रम अन्तर्गत खरीफ-2026 में समस्त प्रकार के बीज पहले आओ पहले पाओ के सिद्वान्त पर दिया जाएगा। यह वितरण ई-लाटरी के माध्यम से होगी। यह जानकारी जिला कृषि अधिकारी डॉ. बाबूराम मौर्य ने दी। उन्होंने बताया कि खरीफ फसलें मूंग, उर्द, अरहर, तिल, सोयाबीन, धान, ढैंचा आदि बीज का अनुदान पर विकास खण्ड वार दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन कृषि विभाग के दर्शन पोर्टल-एक https://agriculture.up.gov.in पर 10 मई तक होगा। 10 कई को कट आफ निर्धारित किया जाएगा। लक्ष्य से अधिक आवेदन होने पर ई-लॉटरी होगी। यह भी पढ़ें- खरीफ सीजन के लिए बीज मिनीकिट का मौका, 10 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...