ई-लॉटरी के माध्यम से 28 लाभार्थियों का हुआ चयन
सोनभद्र, जुलाई 24 -- सोनभद्र, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री गो-संवर्धन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के चयन के लिए ई-लॉटरी का आयोजन किया गया। योजना के लिए प्राप्त 506 आवेदनों में से ऑनलाइन एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से 28 लाभार्थियों का चयन किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा.एके मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री गो-संवर्धन योजना प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए उनकी आय एवं जीवन स्तर में वृद्धि करना है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को शासन द्वारा निर्धारित वित्तीय सहायता एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने बताया कि ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित लाभार्थियों के अभिलेखों का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.