लखीमपुरखीरी, जनवरी 24 -- जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में ई-लाटरी से कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन किया गया। अनुदान वाले कस्टम हायरिंग सेन्टर व कृषि यंत्रों के लिए 94 बुकिंग के सापेक्ष 24 लाभार्थियों का चयन किया गया। इसमें जिला स्तरीय समिति के अधिकारी व किसानों ने भाग लिया। डीडी कृषि गरीश चन्द ने बताया कि कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत खेती के लिए उपयोगी कृषि यंत्र जैसे रोटावेटर, रिक्टेंगुलर बेलर, कल्टीवेटर, सुपर सीडर आदि कृषि यंत्रों व कस्टम हायरिंग सेन्टर के लाभार्थियों का चयन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...