संभल, नवम्बर 19 -- चंदौसी। शहर में ई-रिक्शों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। ई-रिक्शाओं की वजह से आए दिन शहर के मुख्य बाजार में जाम की स्थिति बन रही है। जाम में फंसकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जबकि पुलिस के बनाए गए ट्रैफिक प्लान का पालन ई रिक्शा चालकों द्वारा नहीं किया जा रहा है। शहर जाम की जद में आ चुका है। इसका मुख्य कारण ई रिक्शाओं की बढ़ोतरी व संचालन माना जा रहा है। काफी संख्या में ई-रिक्शा का संचालन होने से बड़ा बाजार, फडयाई बाजार, घंटाघर, मुरादाबाद गेट, संभल गेट, बिसौली गेट, ब्रह्म बाजार, सीता रोड, जारई गेट आदि बाजारों में रोजाना जाम लगा तो आम बात हो गई है। जाम की समस्या के चलते राहगीरों का समय बहुत खराब होता है। जाम के दौरान बाजारों में लाइन से ई-रिक्शा ही नजर आते हैं। पूर्व में त्योहारों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.