ई-रिक्शे से बग्घी चालक का शव मोहनलालगंज में फेंका
लखनऊ, सितम्बर 17 -- भावाखेड़ा में बक्से में मिला शव दुबग्गा के बग्घी चालक राम किशोर बाल्मीकि (35) का था। पुलिस ने फुटेज में दिखे ई-रिक्शा नंबर के आधार पर महिला समेत चार लोगों को गुरुवार शाम को हिरासत में लिया है। पूछताछ के आधार पर पुलिस मान रही है कि अवैध संबंधों के चलते युवक की हत्या की गई है। भावाखेड़ा के पास रायबरेली हाईवे पर नहर पुलिया के नीचे बुधवार को लकड़ी के बक्से में युवक का शव मिला था। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि घटना स्थल के पास लगे कैमरे की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में दिखा कि नहर पुलिया पर एक ई-रिक्शा कुछ देर तक रुका था। इसमें तीन लोग बैठे थे, जिन्होंने पुलिया से लकड़ी का बक्सा फेंका था।ई-रिक्शा के नंबर के आधार पर पुलिस दुबग्गा की महिला के घर पहुंची। ई-रिक्शा महिला के नाम से है। इंस्पेक्टर राम बाबू ने पूछताछ में सामने आया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.