ई-रिक्शे से गिरे छात्र को जुगाड़ ने रौंदा, मौत
मेरठ, मई 28 -- ईद की खुशी में दोस्तों के साथ ई-रिक्शा से सरधना स्विमिंग पूल पर नहाने आ रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। कालंद रोड पर वह झटका लगने के बाद रिक्शे से गिर गया, इसी बीच पीछे से आ रहे जुगाड़ ने उसे रौंद दिया। गंभीर हालत में उसे सरधना के एक अस्पताल में लाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। उधर, छात्र की मौत की सूचना से परिजनों में कौहराम मच गया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। देर शाम गमगीन माहौल में उसको सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। पिठलोकर निवासी इसराइल गांव स्थित एक मदरसे में पढ़ाते हैं। गुरुवार को उनका 12 वर्षीय पुत्र याहिया अपने कुछ दोस्तों के साथ ई-रिक्शा में बैठकर सरधना में स्वीमिंग पूल पर नहाने आ रहा था। जैसे ही ई-रिक्शा कालंद रोड पर पहुंचा तो अचानक तेज झटका लगा, जिसके बाद याहिया रिक्शे से गिर गया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.