ई-रिक्शे से उतरते समय बैंक मैनेजर का पर्स चुराया, पीजीआई इलाके में टप्पेबाजों का आतंक
लखनऊ, मई 17 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में ई-रिक्शे से सफर करने वाली महिलाएं लगातार टप्पेबाजों के निशाने पर हैं। ताजा मामले में तेलीबाग स्थित एक्सिस बैंक की उप शाखा प्रबंधक श्वेता गुप्ता का पर्स चोरी हो गया। घटना चार मई की है, लेकिन मुकदमा शनिवार को दर्ज किया गया। वृंदावन योजना, सेक्टर-17 स्थित कासा ग्रीन अपार्टमेंट निवासी श्वेता गुप्ता के अनुसार वे उस दिन बैंक से ई-रिक्शे में घर लौट रही थीं। सेक्टर-17 डिवाइडर के पास ई-रिक्शे से उतरते समय किसी टप्पेबाज ने उनका पर्स पार कर दिया। पर्स में बैंक की चाबी, आईडी कार्ड, नकदी, पेन सहित अन्य जरूरी सामान था। काफी तलाश के बावजूद पर्स नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जांच के बाद पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया।यह इलाके में इस तरह की अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.