ई रिक्शे से उछलकर गिरीं वृद्धा, मौत
बहराइच, जून 21 -- बलहा। नानपारा कोतवाली के पुरानी ईदगाह निवासनी शकीला (82) पत्नी जमील बाबा रविवार दोपहर में लगभग 11 बजे अपनी बेटी जो इसी कोतवाली के नीबिया गांव में रहती है, उसके यहां ई रिक्शे पर सवार होकर नानपारा लखीमपुर हाईवे पर जा रही थी। नानपारा से कुछ दूरी पर मंदिर के पास वह रिक्शे की उछाल पर अनियंत्रित होकर सिर के बल गिर गई। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में उन्हे नानपारा सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने उन्हे परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। परिजनों को लगभग तीन घंटे बाद तब जानकारी हुई। जब पुलिस ने मृतका के बेटे को हादसे में मौत की सूचना दी। यह भी पढ़ें- हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.