फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 28 -- नवाबगंज। क्षेत्र में ई-रिक्शा में सफर करने वाली महिलाओं को निशाना बनाकर चेन चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। महज तीन दिनों के भीतर दो महिलाओं के गले से सोने की चेन पार होने की घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही वारदातों से दहशत का माहौल है और लोग ई-रिक्शा से सफर करने में भी सतर्कता बरतने लगे हैं। जनपद एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव नथुआपुर निवासी सुधीर यादव की पत्नी मोनाली मायके थाना शमसाबाद के गांव उगरपुर आई थीं। वहां से 15 दिन पूर्व थाना नवाबगंज के गांव ढुडियापुर में अपने फूफा रामसिंह की पुत्री स्वार्थी के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंची थीं। रविवार को मोनाली मंझना बाजार से खरीदारी कर ई-रिक्शा से ढुडियापुर लौट रही थीं। आरोप है कि मंझना से तीन महिलाएं भी उसी ई-रिक...