प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 20 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर के पल्टन बाजार से 6 मई को ई-रिक्शा से जा रही द्रुपददेवी की चेन खींचने वाली दो महिलाओं को भंगवा चुंगी चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने महिला कांस्टेबल आकांक्षा औरर आयुषी यादव के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। दोनों महिलाएं देवरिया और गोरखपुर की रहने वाली हैं। मामले में द्रुपददेवी के दामाद देहात कोतवाली के फुलवरिया निवासी सूर्यप्रताप चौधरी ने केस दर्ज कराया था। महिलाएं ई-रिक्शे में ही आपस में मारपीट करने लगीं और द्रुपददेवी की चेन निकाल लीं। सीसीटीवी से चिह्नित करने के बाद चौकी इंचार्ज ने दो महिलाओं को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। महिलाएं देवरिया के गौरी बाजार सिरजनपुर निवासी राकेश कुमार की पत्नी अंशिका देवी और गोरखपुर के बेलीपार भरवलिया निवासी अरविंद कुमार की पत्नी करीना कुमारी हैं। पुलिस ने त...