देवरिया, जून 22 -- देवरिया, वाचस्पति मिश्र। शहर के कसया रेलवे ढाला का फाटक सोमवार को ई-रिक्शा ने तोड़ दिया। जिसके चलते जंजीर बांध कर ट्रेनों का संचलन कराया गया। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने ई-रिक्शा व चालक को पकड़ लिया। देर शाम तक इस मामले में केस दर्ज नहीं हो सका था। दोपहर बाद 3 बजकर 10 मिनट पर भटनी की तरफ से एक मालगाड़ी के आने की सूचना मिली। जिसके बाद कसया रेलवे ढाला का गेटमैन ढाला बंद कर रहा था। इस बीच तेज गति से आ रहे एक ई-रिक्शा ने रेलवे फाटक को ही तोड़ दिया। जिसके चलते लाइन प्रभावित हो गई। इसके बाद रेलवे ढाला में जंजीर बांध कर मालगाड़ी समेत अन्य ट्रेनों को पार कराया गया। मौके पर पहुंचे रेल कर्मचारियों ने काफी प्रयास के बाद साढ़े चार बजे रेलवे ढाला का मरम्मत कर दिया और भी जंजीर हटा दिया गया। फाटक टूटने के चलते डेढ़ घंटे तक कसया रेलवे ढाल...