ई-रिक्शे की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत
बांदा, जून 1 -- बांदा। निमंत्रण से वापस बाइक से लौट रहे चाचा-भतीजे को ई रिक्शे ने टक्कर मार दी। इससे चाचा की मौत हो गई। जबकि भतीजा घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पेास्टमार्टम के लिए भेज दिया। अतर्रा थाना क्षेत्र के बल्लान के डगरा पुरवा निवासी नीरज ने बताया कि उसका 68 वर्षीय पिता रामेश्वर पुत्र नंगू प्रसाद अपने 35 वर्षीय भतीजे पप्पू के साथ निमंत्रण में कोर्रही गांव गए थे। रात को दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तभी गड़ाव गांव के पास सामने से आ रहे ई-रिक्शे ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग घायल हो गए। वहां से निकल रहे राहगीरों ने दोनों ने सीएचसी अतर्रा में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रामेश्वर को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.