हरिद्वार, मई 26 -- सिडकुल क्षेत्र में बीते दिनों हुए सड़क हादसे में पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया था, जिसमें सवार एक युवती की मौत हो गई थी। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। मायापुर स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी निवासी सोनिका ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बहन दीपा 24 मई को ई-रिक्शा में सवार होकर जा रही थीं। दीप गंगा अपार्टमेंट से पहले सरकारी चिकित्सा केंद्र के सामने एक तेज रफ्तार बोलेरो ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दीपा गंभीर रूप से घायल हो गईं और अस्पताल में उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा हादसे में मुकदमा दर्ज, फरार बोलेरो चालक की तलाश तेज प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। हादसे के बाद चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।...