शामली, मई 12 -- कांधला। थाना क्षेत्र के गांव ढूंडू खेड़ा में एक ग्रामीण की ई-रिक्शा हड़प कर जान से मारने की धमकी दी है। घटना के संबंध में पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव डुडूखेडा निवासी सीताराम ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार की आजीविका का एकमात्र साधान उनके पुत्र द्वारा चलाया जाने वाला ई-रिक्शा है। आरोपी ने यह ई-रिक्शा हड़प लिया और जब उसे वापस मांगा गया तो मारने की धमकी देने लगा। ई-रिक्शा न मिलने से घर की आर्थिक स्थिति बुरी तरह प्रभावित हुई है और दैनिक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा चालक से मारपीट कर रुपये लूटने का आरोप पीड़ित ने बताया कि आरोपी न सिर्फ रिक्शा लौटाने से इनकार कर रहा है, बल्कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी देता है। पीड़ित सीताराम ने पुलिस से न्याय क...