ई रिक्शा सड़क पर पलटी
समस्तीपुर, जून 28 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के गोपालपुर मोड़ के निकट ई रिक्शा सड़क पर अचानक पलट गई। हालांकि उस पर सवार सभी लोग बाल बाल बच गए। पीड़ित ई रिक्शा चालक मथुरापुर गांव निवासी शंभू महतो ने बताया कि वे समस्तीपुर से कल्याणपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान गोपालपुर मोड़ के नजदीक बाइक को बचाने के दौरान ई रिक्शा अचानक सड़क पर पलट गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा के चालक को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ई रिक्शा सहित उसके चालक को थाना ले गई। यह भी पढ़ें- ई रिक्शा सड़क पर पलटी थानाध्यक्ष रणवीर कुमार रावत ने बताया कि मामले में जांचोंपरांत आगे की कार्रवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.