भागलपुर, अप्रैल 29 -- सबौर संवाददाता। लोदीपुर थाना क्षेत्र के भागलपुर गोराडीह मुख्य सड़क मार्ग पर थाना के पास मंगलवार को ई-रिक्शा में लदे 80 बोतल विदेशी शराब के साथ पुलिस ने दो आरोपी नवगछिया थाना क्षेत्र के धोबिनिया निवासी अमरजीत कुमार और सोहित कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं ई रिक्शा भी जब्त कर लिया। लोदीपुर थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि गुप्त सूचना पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ई-रिक्शा बिना नंबर की गाड़ी में 80 बोतल लगभग 30 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ कर आरोपी को प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.