गोपालगंज, मार्च 31 -- फुलवरिया। एक संवाददाता स्थानीय थाना पुलिस ने सोमवार की देर शाम माड़ीपुर बाजार स्थित मुख्य सड़क पर वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 72 लीटर कच्ची शराब बरामद की। शराब एक ई-रिक्शा पर बोरी में छिपाकर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के छतु फुलवरिया गांव निवासी रंजीत कुमार शर्मा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह अपने ई-रिक्शा से शराब की खेप लेकर बथुआ बाजार की ओर जा रहा था।थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर और वाहन मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.