मधुबनी, जून 29 -- हरलाखी,एक संवाददाता। बासोपट्टी थाना क्षेत्र के जानकीनगर बॉर्डर पर तैनात एसएसबी 48 वीं वाहिनी जयनगर के जवानों ने भारी मात्रा में स्टील व पीतल के बर्तन के साथ ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया। एसएसबी जवानों ने बिना नंबर प्लेट का एक ई-रिक्शा भी जब्त किया है। जिसमे तस्करी के बर्तन रख धंधेबाज नेपाल लेकर जा रहा था। जानकीनगर कैम्प के कमांडर निरीक्षक परमजीत सिंह के नेतृत्व में एसएसबी जवान सीमा स्तंभ संख्या 276/4 के समीप नियमित दिवा गश्ती कर रहे थे। इसी दौरान जयनगर की ओर से एक बिना नंबर प्लेट का ई-रिक्शा संदिग्ध स्थिति में नेपाल की ओर बढ़ता दिखाई दिया। एसएसबी जवानों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन जवानों को देखते ही चालक तेज गति से नेपाल की ओर भागने लगा। इस पर जवानों ने तत्काल पीछा कर ई-रिक्शा को घेरकर पकड़ लिया और चालक को ...