रुडकी, फरवरी 4 -- सोशल मीडिया पर फेमस होने और रील बनाने के चक्कर में जान जोखिम में डालने वाले युवाओं पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मंगलौर-देहरादून हाईवे स्थित लोहे के पुल पर ई-रिक्शा से खतरनाक स्टंट करने वाले एक युवक को मंगलौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला तब प्रकाश में आया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक ई-रिक्शा चालक भगवानपुर बाईपास स्थित पुल और सड़क पर सरेआम स्टंट करता नजर आया। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगा और अपने कृत्य के लिए माफी मांगने लगा। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अब्दुल कादिर निवासी लंढौरा रोड पठानपुरा बताया है। पुलिस ने एमवी ऐक्ट के तहत ई-रिक्शा को सीज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.