मेरठ, सितम्बर 24 -- मेरठ/मुंडाली, हिटी। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव इलाहाबाद मढैंया में तीन युवकों ने एक युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर उसे अधमरी हालत में ईंख के खेत में फेंक दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन युवक घायल को ई-रिक्शा में लेकर गांव की ओर आए थे। रास्ते में तीनों आपस में बातचीत करते हुए जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ई-रिक्शा रोका और युवक को खेत में ले गए। कुछ देर बाद युवक को गंभीर हालत में खेत में छोड़कर तीनों वहां से फरार हो गए। युवक की गर्दन पर गहरी चोट थी और वह खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला।घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मुंडाली पुलिस ने घायल को उपचार के लिए खरखौदा स्थित एनसीआर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया...