ई-रिक्शा से युवती का मंगलसूत्र खींचकर भागे बदमाश
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 29 -- हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। महेशगंज थाना क्षेत्र के शिवगढ़ तूरी गांव निवासी सत्येन्द्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 28 जून को लखपेड़ा बाजार से दवा लेकर करीब ढाई बजे ई-रिक्शा से अपनी पत्नी और बेटी के साथ घर लौट रहा था। जैसे ही वह टेंडा सरैयां गांव के पास पहुंचा, बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और उसकी बेटी रुबी के गले से मंगलसूत्र छीन कर भाग निकले। उक्त तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसओ संदीप तिवारी का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.