ई-रिक्शा से यात्रा के दौरान महिला के गहने व रुपये चोरी
प्रयागराज, जून 13 -- प्रयागराज, संवाददाता। ई-रिक्शा से यात्रा कर रही एक महिला के लाखों के गहने और हजारों रुपये नकद चोरी हो गए। फाफामऊ निवासी स्वाति केसरवानी ने शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि वह गऊघाट से प्रयागराज जंक्शन जा रही थीं।इसी दौरान ई-रिक्शा में सवार हुई दो महिलाओं ने उनके पर्स से तेरह हजार रुपये नकद, सोने की चेन, लॉकेट, छह अंगूठियां, हार तथा कान के दो सेट चोरी कर लिए। ई-रिक्शे से उतरने के बाद जब उनकी नजर पर्स पर पड़ी तो चेन खुली थी और सारा सामान गायब था। दोनों महिलाएं भी वहां से जा चुकी थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.