ई-रिक्शा से मोबाइल चोरी, पुलिस से कार्रवाई की मांग
हापुड़, जून 17 -- कोतवाली क्षेत्र के शमशाद रोड स्थित सफी की मस्जिद के पास खड़े एक ई-रिक्शा से मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपना मोबाइल ई-रिक्शा में रखा था। कुछ देर के लिए घर जाने के बाद जब वह वापस लौटा तो मोबाइल गायब मिला। पीड़ित का आरोप है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई दीं। उसने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.