मिर्जापुर, मार्च 22 -- मिर्जापुर। मड़िहान पुलिस ने लापरवाही पूर्वक ई-रिक्शा चलाकर मासूम को कुचलने वाले चालक को शनिवार गिरफ्तार कर लिया है। ई-रिक्शा से कुचलकर मासूम की मौत हो गई थी। मड़िहान के पटेवर गांव निवासी राकेश ने 18 मार्च को नामजद अभियुक्त के विरूद्ध पुत्र को लापरवाही पूर्वक ई-रिक्शा से कुचलकर गंभीर रूप से घायल करने तथा इलाज के दौरान बच्चे की मौत होने की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ई-रिक्शा चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस ने आरोपी ई-रिक्शा चालक देहात कोतवाली के वीरपुर गांव निवासी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...