ई-रिक्शा से मासूम के गिरने से मौत
उन्नाव, अप्रैल 26 -- मोहान, संवाददाता। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के बरौना गांव के रहने वाले शिवकुमार ई रिक्शा चला कर भरण पोषण करता है। रविवार शाम को वह अपने 7 वर्षीय बेटे कमल को ई रिक्शा पर बिठाकर गांव लिए जा रहा था। तभी अकबरपुर गांव के बाहर कमल रिक्शा से बाहर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पिता उसे सीएचसी ले गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौत से मां पुष्पा देवी, बड़ा भाई लवकुश, बहन नंदनी व छोटा भाई अंकुश समेत अन्य परिजनों का रो रोकर बेहाल होते रहे। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा से गिरकर मासूम की मौत थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि ई रिक्शा से बच्चा गिर गया था। जिससे उसकी मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। यह भी पढ़ें- डीसीएम की चपेट में आने से युवक की मौत
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.