ई रिक्शा से भिड़े बाइक सवार दो घायल
श्रावस्ती, मई 13 -- श्रावस्ती। सिरसिया थाने के अहलाद नगर टिटहिरिया निवासी पुत्तू 32 पुत्र भभूती प्रसाद व प्रभुनाथ 30 पुत्र ननकान किसी काम से मोटर साइकिल से सिरसिया गए थे। शाम को वापस घर लौटते समय निरालानगर के पास सामने से आ रहे ई रिक्शे से भिड़ गए। इससे बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सिरसिया में भर्ती कराया गया है। जहां पर उपचार किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- आमने-सामने बाइक भिड़ंत में दो घायल, चालक फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.