ई-रिक्शा से भिडंत में बाइक सवार युवक की मौत
चित्रकूट, अप्रैल 5 -- चित्रकूट। संवाददाता सीमा से सटे एमपी के चित्रकूट थाना क्षेत्र के गोदावरी के पास रविवार की देर शाम बाइक और ई-रिक्शा में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में भरतकूप थाना क्षेत्र के सिलखोरी निवासी 30 वर्षीय दिनेश पाल की मौत हो गई। वह बाइक से कहीं जा रहा था। उसकी जेब में मिले आधारकार्ड व मोबाइल फोन के जरिए शिनाख्त हो पाई। सूचना पर पहुंची चित्रकूट थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे से अवगत कराया। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.