प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 28 -- हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हीरागंज बाजार निवासी प्रदीप कुमार मिश्र पुत्र अवधेशानंद ने पुलिस को तहरीर दी। शुक्रवार रात उसने अपना ई-रिक्शा घर के सामने खड़ा कर दिया। सुबह उठा तो ई-रिक्शा की चारों बैटरी गायब थी। आरोप है कि बोलरो सवार चोरों ने बैटरी चोरी की है। पीड़ित ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.