लखनऊ, अप्रैल 3 -- लखनऊ, संवाददाता। जिले के कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र के एलडीए कॉलोनी में खड़ी ई-रिक्शा से बैटरी चोरी की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार तड़के चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की आठ बैटरी बरामद की हैं। कृष्णानगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे बारावीरवा डाला स्टैंड के पास से चारों शातिरों को दबोचा गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 24 मार्च को एलडीए कॉलोनी सेक्टर-डी निवासी अंकित कुमार के घर के सामने खड़ी ई-रिक्शा से बैटरी चोरी की घटना को अंजाम दिया था।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हंसखेडा निवासी विकास रावत, धर्मेंद्र गौतम, रजनीखंड, आशियानी निवासी निखिल मिश्रा उर्फ मंगल और स्नेहनगर निवासी कृष्णा कनौजिया के रूप में...