प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 28 -- लालगंज। कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर मार्ग निवासी विनोद कुमार सोनी और यज्ञ नारायण सोनी के पास ई-रिक्शा है। दोनों ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उन्होंने ई-रिक्शा घर के सामने खड़ा कर दिया था। देररात चोर दोनों ई-रिक्शा से चार बैटरी खोलकर खोल ले गए। जानकारी होने के बाद पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...