ई-रिक्शा से बैटरी और ट्रक से उपकरण चोरी
गाज़ियाबाद, जून 22 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। लिंक रोड थाना क्षेत्र के महाराजपुर में चोरों ने दो ई-रिक्शा की बैटरी और एक ट्रक का एसीएम उपकरण चोरी कर लिया। पीड़ितों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। महाराजपुर में रहने वाले असलम ने पुलिस को बताया कि उनके पास दो ई-रिक्शा हैं और दोनों को वह रात में शिव मंदिर के पास खड़े करते हैं। उनका दोस्त मुस्तफा भी अपना वाहन वहीं खड़ा करता है। 18 जून की रात में भी तीनों वाहन मंदिर के पास थे। अगले दिन सुबह उनके दो ई-रिक्शा से चार बैटरी और टाटा-709 से एसीएम उपकरण चोरी हो गए थे। मंदिर के पास सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं, लेकिन प्रयास करने के बाद भी उन्हें कैमरों की फुटेज नहीं मिली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त अमित सक्सेना ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज हासिल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.