हापुड़, मार्च 9 -- गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। नगर के स्याना रोड निवासी सोनू ने बताया कि वह भट्ठे पर नौकरी करता है। वहां पर वह ई रिक्शा चलाता है। पीड़ित ने बताया कि सोमवार की सुबह को वह बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए गया था। वहां से वापस आया तो देखा कि उसकी ई रिक्शा से चोर दो बैटरे चोरी कर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...