ई रिक्शा से दबकर मासूम की मौत
महोबा, मार्च 29 -- कबरई, संवाददाता। गांव से दवा लेकर लौट रही मासूम की ई रिक्शा से दबकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी हासिल कर छानबीन शुरु कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव लिलवाही गांव निवासी लालबाबू अपनी 4 माह की मासूम बेटी को दवा खिलाने के लिए गहरा गांव गया था। साथ में उसकी पत्नी हिना भी थी। मासूम के बीमार होने पर देशी दवा खिलाने के बाद ई रिक्शा से लौट रहा था। रास्ता में ई िरक्शा का सॉकर टूट गया जिससे ई रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। मासूम ई िरक्शा से दब गई। हादसा के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और आनन फानन में मासूम को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर िदया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी हासिल की। मासूम की मौत के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.