रुद्रपुर, फरवरी 11 -- किच्छा। एनएच- 74 पर बुधवार को बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों का सीएचसी में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, आशीष कटियार पुत्र सरोज कटियार निवासी बद्रीपुर हलेरा पुवायां शाहजहांपुर और सुनील पुत्र सोहन लाल निवासी विकास कॉलोनी किच्छा बाइक से रुद्रपुर से किच्छा की ओर आ रहे थे। पनचक्की फार्म के निकट उनकी गलत साइड से आ रहे ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं दुर्घटना के समय वहां से गुजर रहे विधायक तिलकराज बेहड़ भी घायलों के साथ सीएचसी पहुंचे। उन्होंने एनएच पर ई-रिक्शा की आवाजाही को पुलिस की लापरवाही बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.