प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 18 -- अमरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के दाउदपुर में गुरुवार शाम हाईवे पर मालवाहक ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद ई-रिक्शा सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ढकवा की ओर से आ रहा मालवाहक ई-रिक्शा दाउदपुर पहुंचते ही कोपा से ढकवा बाजार की ओर जा रहे बाइक सवार से टकरा गया। बाइक पर कोपा गांव के अमित पांडेय, और संतोष पांडेय घायल हो गए। मौके पर पहुंचे विजय सिंह यादव घायलों को अमरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.