आगरा, मार्च 24 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में झाल के पुल के निकट बाइक सवार दंपति सामने से आ रहे ई-रिक्शा से टकरा गए। दुर्घटना में महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई। जबकि उसके पति का उपचार जारी है। सूचना मिलते ही परिजन पहुंच गए। महिला को मृत देखकर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक सोमवार की दोपहर कासगंज कोतवाली क्षेत्र में नदरई स्थित झाल के पुल के पास दुर्घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पहुंच गई। यहां बाइक सवार एटा के मारहरा निवासी महावीर पुत्र दौलतराम, उनकी पत्नी सविता घायलावस्था में मिले। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार गुजर रहे थे, तभी अचानक सामने से आए ई-रिक्शा से बाइक टकरा गई और दोनों गंभीर रूप से घायल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.