समस्तीपुर, जनवरी 24 -- समस्तीपुर। नगर थाना क्षेत्र के बारह पत्थर मोहल्ले के समीप ई-रिक्शा से जा रही एक महिला के पर्स से लाखों रुपये मूल्य के सोना का बिस्कीट गायब कर लेने का मामला सामने आया है। गायब बिस्कीट का वजन 50 ग्राम बताया गया है जिसका अनुमानित कीमत करीब 7 लाख के करीब बताया गया है। पीड़िता को चोरी की जानकारी तब हुई, जब वह ई-रिक्शा से उतरने के बाद अपना पर्स खोलकर देखने लगी। पर्स से सोना गायब पाते ही महिला के होश उड़ गए। तत्काल उसने नगर थाने को इसकी सूचना दी। पीड़िता की पहचान अकबरपुर निवासी मो. सलीम की पत्नी इसरत प्रवीण के रूप में हुई है। बताया गया है कि इसरत प्रवीण किसी काम से ई-रिक्शा पर सवार होकर बारह पत्थर मोहल्ले की ओर जा रही थीं। इसी दौरान ई-रिक्शा में पहले से एक अन्य महिला भी सवार थी। सफर के दौरान किसी प्रकार की असहज स्थिति का आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.